Pradesh Samwad
खेल

14 मैच, 32 विकेट… RCB के असल हीरो रहे हर्षल पटेल, पर्पल कैप के साथ बनाया बड़ा रेकॉर्ड


आरसीबी की टीम एक बार फिर खिताब के करीब पहुंचकर भी बहुत दूर रह गई। लेकिन टीम के फास्ट बोलर हर्षल पटेल (Harshal Patel) के लिए यह सीजन यादगार हो गया। उन्होंने आईपीएल 2021 में कुल 32 विकेट निकाल कर एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के रेकॉर्ड की बराबरी की।
हर्षल ने यह रेकॉर्ड आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में केकेआर (RCB vs KKR IPL 2021 Eliminator) के खिलाफ बनाया। उन्होंने सोमवार को शारजाह में कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच करा अपना 32वां शिकार पूरा किया। इससे पहले उन्होंने केकेआर के ओपनर शुभमन गिल को एबी डिविलियर्स के हाथों कैच करा कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा।
ब्रावो के साथ संयुक्त पहले नंबर पर पहुंचे : हर्षल अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए साल 2013 में 32 विकेट चटकाए थे जबकि रबाडा ने आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कुल 30 शिकार किए थे।
देवदत्त पडिक्कल ने छोड़ा कैच, इस रेकॉर्ड से चूके हर्षल : केकेआर के खिलाफ मुकाबले में हर्षल ने अपने 4 ओवर के कोटे में 19 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। दाएं हाथ के पेसर हर्षल सीएसके के ब्रावो के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते थे लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने सुनील नारायण का कैच टपका दिया जिससे वह ये रेकॉर्ड बनाने से चूक गए।
हैटट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज : हर्षल आईपीएल 2021 में हैटट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज रहे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई में पिछले महीने 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे जिसमें हैटट्रिक भी शामिल था।

Related posts

हरिओम की घातक गेंदबाजी की बदौलत अवतार क्रिकेट अकादमी ने हैरी क्रिकेट अकादमी को 112 रनो से हारकर विजय सैनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की

Pradesh Samwad Team

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 भोपाल में होंगें ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का माना आभार

Pradesh Samwad Team

फर्राटा दौड़ में एलएनसीटी के शिवांग और जाह्नवी को स्वर्ण पदक
} पांचवां इंजीनियर्स ओलंपिक खेल महाकुंभ
} बास्केटबॉल में एलएनसीटी, वॉलीबॉल में टीआईटी, गली क्रिकेट में रतनपुर, कबड्डी में भोपाल क्लब चैंपियन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment