Pradesh Samwad
देश विदेश

14 जून की रात आसमान में दिखा खूबसूरत नजारा, लोगों ने किए ‘गुलाबी’ चांद के दीदार

लोगों ने 14 जून की रात पूर्णिमा के मौके पर आसमान में खूबसूरत नजारा देखा। मंगलवार रात को चंद्रमा पृथ्वी के अपने निकटतम बिंदु पर था। ऐसे में ये ज्यादा बड़ा और चमकीला नजर आया। चंद्रमा के इस तरह नजर आने को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ भी कहा जाता है। भारत में यह शानदार नजारा खुली आंखों से देखा गया। मंगलवार को चंद्रमा पृथ्वी से 222,238 मील के दायरे में आ गया था। इसलिए ये किसी ‘सूपरमून’ जैसा नजारा था जो ज्यादा बड़ा और चमकीला था।
इस नजारे के देखने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। नासा के अनुसार, एक सुपरमून साल के सबसे कमजोर चंद्रमा (जब चांद पृथ्वी से सबसे दूर होता है) की तुलना में 17% बड़ा और 30% चमकीला दिखाई देता है। सुपरमून दुर्लभ होते हैं और साल में तीन से चार बार नजर आते हैं। जहां तक स्ट्रॉबेरी मून नाम की बात है तो ऐसा नहीं है कि ऐसे मौके पर चंद्रमा स्ट्रॉबेरी की तरह दिखता है और न ही यह गुलाबी रंग का होता है।

Related posts

ग्रैमी अवॉर्ड के बीच चला जेलेंस्की का इमोशनल वीडियो

Pradesh Samwad Team

तालिबान का नया फरमान, चेहरा कवर करके टीवी पर आएं महिला एंकर, ‘मुंह ढककर कैसे पढूंगी खबर’…

Pradesh Samwad Team

जेलेंस्की ने दी चेतावनी : ‘रूस का यूक्रेन के 20 फीसदी हिस्से पर कब्जा, पुतिन युद्ध जीते तो पूरे यूरोप के लिए खतरा’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment