Pradesh Samwad
खेल

13th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट पूसा यंगस्टर्स ने पेलिकन क्लब को 47 रन से हराया

आज का मैच पूसा यंगस्टर्स क्लब और पेलिकन क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। पूसा यंगस्टर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। रामबाबू ने 63, शिवम ने 43 और सनमीत सिह ने 32 रन बनाए। पेलिकन के जय सिंह को 2 विकेट मिले। जवाबी पारी खेलने उतरी पेलिकन क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। परीक्षित ने नाबाद 68 और जय सिंह ने 27 रन की पारी खेली। पूसा क्लब की तरफ से दीपांश और अशवीर सिह ने 2 2 विकेट लिए। इस तरह से पूसा यंगस्टर्स क्लब ने यह मैच 47 रन से जीत लिया। रामबाबू को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

4 january

Pradesh Samwad Team

रग्बी के प्री-राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ी बहा रहे पसीना, एलएनसीटी के कैम्पस में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण जारी

Pradesh Samwad Team

IPL पर अपने बयान से ‘पलटे’ पीसीबी चीफ रमीज राजा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment