Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट : चंद खन्ना क्रिकेट क्लब ने पेलिकन क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

आज का मैच चंद खन्ना क्रिकेट क्लब और पेलीकेन्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। पेलीकेन्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 33.3 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अमन भाटी ने 33 , सचिन ने 27 और अगस्त्य सिंह ने 25 रन की पारी खेली। कार्तिक ने 3 और मुकुल ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी चंद खन्ना क्रिकेट क्लब की टीम ने 26.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 136 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। अरनव ने नाबाद 41, कार्तिकेय ने 25 और प्रियांशु नेनाबाद 20 रन बनाए। सत्यम ने 2 विकेट लिए। इस तरह यह मैच चंद खन्ना क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत लिया। अरनव को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी और अरेरा क्रिकेट अकादमी के मध्य फाइनल मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : केंद्रीय विद्यालय नर्मदापुरम परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन

Pradesh Samwad Team

यातायात पुलिस भोपाल एवं सैम ग्लोबल युनिर्वसिटी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान 2022 का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment