Pradesh Samwad
खेल

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप -2022 छठे दिन आंध्र प्रदेश ने 16 गोल से पंडुचेरी को हराया

भोपाल में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप के छटवें दिन पाँच मैच खेले गए। पहले मैच में चंडीगढ़ की टीम ने बिहार को 6-2 के अंतर से पराजित किया।दूसरे मैच में असम ने 8-0 से बंगाल पर आसान जीत दर्ज की । तीसरा मैच छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के बीच खेला गया ,जिसमें छत्तीसगढ़ ने 7-1 से जीत हासिल की। शाम को खेले गए पहले मैच में राजस्थान ने उत्तराखंड को 3-1 से और दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश ने 16 गोल कर पुदुच्चेरी के विरुद्ध जीत हासिल की । पुदुच्चेरी की लड़कियाँ कोई भी गोल नही कर सकी। गुरुवार को चार मैच खेले जाएँगे ।पहला मैच कर्नाटक और अंडमान एंड निकोबार,दूसरा तमिलनाडु और अरुणाचल के मध्य , तीसरा उत्तरप्रदेश और गुजरात तथा चौथा मैच दिल्ली और गोवा के बीच खेल जाएगा ।

Related posts

अंडर-19 विश्व कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल आज

Pradesh Samwad Team

सेंट पॉल और सेंट मोंटफोर्ट सेमीफाइनल मैं।

Pradesh Samwad Team

NZ vs AUS Final : T20 का नया बॉस कौन? न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में फाइनल ‘जंग’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment