Pradesh Samwad
खेल

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 : ओड़िशा और हिमाचल ने जीते अपने मैच

भोपाल में 6 से 17 मई तक आयोजित 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 के पांचवें दिन दो मैच खेले गए।
मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में ओडिशा वुमन हॉकी टीम ने केरल को 11-0 से हराया। ओड़िशा की टीम ने 6 फील्ड गोल और 2 पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से ये जीत हासिल की है। दूसरे मैच में हिमाचल ने तेलंगाना को 7 फील्ड गोल और 1 पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से 8-0 से पराजित किया।
बुधवार 11 मई को 4 मैच खेले जाएंगे, इसमें सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ और बिहार के बीच मुकाबला होगा, 8:15 बजे असम और बंगाल आमने-सामने होंगे, 10 बजे छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के मध्य मैच खेला जायेगा। दोपहर 3 बजे राजस्थान और उत्तराखंड तथा 4:45 बजे आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के बीच मुकाबले होंगे।

Related posts

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : भोपाल संभाग विरुद्ध इंदौर संभाग के मध्य खिताबी मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश की 38 सदस्य सीनियर कुश्ती टीम राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज भोपाल से रवाना हुई

Pradesh Samwad Team

17 वी मास्टर्स नेशनल तैराकी चेम्पियनशिप मेंगलुरु में आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment