Pradesh Samwad
खेल

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 : ओड़िशा और हिमाचल ने जीते अपने मैच

भोपाल में 6 से 17 मई तक आयोजित 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 के पांचवें दिन दो मैच खेले गए।
मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में ओडिशा वुमन हॉकी टीम ने केरल को 11-0 से हराया। ओड़िशा की टीम ने 6 फील्ड गोल और 2 पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से ये जीत हासिल की है। दूसरे मैच में हिमाचल ने तेलंगाना को 7 फील्ड गोल और 1 पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से 8-0 से पराजित किया।
बुधवार 11 मई को 4 मैच खेले जाएंगे, इसमें सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ और बिहार के बीच मुकाबला होगा, 8:15 बजे असम और बंगाल आमने-सामने होंगे, 10 बजे छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के मध्य मैच खेला जायेगा। दोपहर 3 बजे राजस्थान और उत्तराखंड तथा 4:45 बजे आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के बीच मुकाबले होंगे।

Related posts

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : इंदौर संभाग भोपाल संभाग को हरा बना चेम्पियन भोपाल के प्रारब्ध (108 रन और 3 विकेट) और इंदौर के माधव तिवारी (107 रन और 2 विकेट) का शानदार प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

भोपाल में 8 जनवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा PARTH योजना का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment