Pradesh Samwad
खेल

12 वीं हाँकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हाँकी चैम्पियनशिप 6-17 मई भोपाल में भाग ले रही मध्यप्रदेश महिला हाँकी टीम में रायसेन की 2 खिलाड़ियों कु. प्राशु परिहार एंव कु. रेनू यादव का चयन किया गया है ।

कु. प्राशु परिहार गत राष्ट्रीय चैंपियन मध्यप्रदेश महिला टीम की भी सदस्य थी , जबकि रेनू यादव मार्च 2022 में उदयपुर ( राजस्थान) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हाँकी विजेता टीम की सदस्य हैं ।दोनों खिलाड़ी वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ग्वालियर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं । दोनों खिलाड़ियों के प्रतिष्ठित हाँकी चैम्पियनशिप में प्रदेश की टीम में चयन होने पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी , ज़िला हाँकी संघ रायसेन के अध्यक्ष आलोक भार्गव ने दोनों खिलाड़ियों व उनके कोच श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए, चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

Related posts

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 44 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल एम पी सी ए द्वारा मुफ्त क्रिकेट कोचिंग योजना

Pradesh Samwad Team

मयंक, स्टार्क और एजाज आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment