Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पेड़ पर उलटा लटका मिला शव


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के विदिशा जिले के डाबरी गांव के जंगलों में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. बच्ची की शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला. पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर मारने की पुष्टि हो चुकी है. पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को घटी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस बच्ची के शव को घटनास्थल से शमशाबाद लाई और यहीं पोसट्मॉर्टम कराया. एसपी विनायक वर्मा, एफएसएल और डॉग स्‍क्‍वॉड की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन की. डीआईजी ने भी घटनास्‍थल पर पहुंच कर मौका-मुआयना किया.
चुपचाप मां के पीछे चली गई बच्ची : बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 11 बजे बच्ची की मां करोंदे तोड़ने गांव के लोगों के साथ गई थी. बच्ची भी मां के पीछे घर से निकल गई. मां को बच्ची के पीछे आने की भनक तक नहीं लगी, जबकि बच्ची जाते समय घर पर मौजूद अपने पिता से मां के साथ जाने का कहकर गई थी. मां जब लौटकर आई तो उसके साथ बच्ची नहीं थी.
पुलिस कर रही दुष्कर्म-हत्या की पुष्टि : इसके बाद मां से जब पिता ने बच्ची के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मुझे नहीं पता. इसके बाद माता-पिता ने सब जगह बच्ची को तलाश करना शुरू किया. बच्ची 4 घंटे बाद भी नहीं मिली. दोनों उसके बाद जंलग में चले गए, जहां शाम 4.30 बजे बच्ची संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर उलटी लटकी मिली थी. चूंकी मामला बच्ची से जुड़ा था, इसलिए प्रशासन ने गंभीरता दिखाई. बच्ची के शव को रात में ही पोस्टमॉर्टम के लिए विदिशा लाया गया. परिजन भी रात में विदिशा पहुंच गए.
4 संदिग्ध हिरासत में : पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म और हत्या दोनों बातों की पुष्टि हुई है. इस मामले में एसपी विनायक वर्मा का कहना था कि जिस संदिग्ध अवस्था में बच्ची का शव मिला है, उससे हत्या होना लग रहा है. घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही चार संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है. जल्द ही आरोपियों का सुराग मिलने की संभावना है

Related posts

Fogadja Meg Meglepetésajánlatokat A Nap 24 Órájában A Játéktermében — Magyarország

Bizzo Casino – Der ultimative Guide für Live‑Casino‑Fans und Bonusjäger

Bonus sécurisés et licences fiables : comment la Malta Gaming Authority garantit la confiance des joueurs tout en protégeant les paiements

Leave a Comment