Pradesh Samwad
खेल

हार्दिक पंड्या मुश्किल में, कस्टम विभाग ने जब्त कीं 5 करोड़ की दो घड़ियां


टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मुश्किलें बढ़ रही हैं। यह खिलाड़ी मैदान पर तो फॉर्म के लिए संघर्ष कर ही रहा है लेकिन साथ ही बाहर भी वह परेशानी में हैं। रविवार को जब वह टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ यूएई से लौटे तो कस्टम विभाग ने उनकी दो घड़ियां सीज कर लीं।
media की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारत लौटी है। हालांकि एयरपोर्ट पर लौटने के बाद कस्टम विभाग को पता चला कि हार्दिक पंड्या के पास दो कीमती घड़ियां हैं जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।
मुंबई इंडियंस के इस ऑलराउंडर के पास इन घड़ियों का बिल नहीं था। न ही उन्होंने इन घड़ियों को कस्टम आइटम के रूप में शो किया था। नतीजतन कस्टम विभाग ने वे घड़ियां जब्त कर लीं। हार्दिक अपनी कीमती घड़ियों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। उनके पास पहले भी 5 करोड़ रुपये की कीमत की घड़ी है।
पिछले साल हार्दिक के भाई क्रुणाल को मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से लौटते हुए रोक लिया गया था। उनके पास सोने व अन्य कीमती सामान था जिसकी जानकारी नहीं दी गई थी। क्रुणाल के पास एक करोड़ रुपये का सोना और कुछ अन्य लग्जरी घड़ियां थीं जिनका खुलासा कागजात में नहीं किया गया था।

Related posts

एमपीसीए द्वारा सीनियर मेन्स केम्प हेतु 20 खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा के शानदार खेल की मदद से ऋचा एसडीएस अखिल भारतीय आरवी स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Pradesh Samwad Team

सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप-2022 : म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन कांस्य पदक, अकादमी के तीन खिलाड़ी एशियन गेम्स कैम्प के लिए भारतीय टीम में हुए चयनित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment