Pradesh Samwad
खेल

सारांश ट्रॉफी डे नाईट कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : डीजीपी एकादश डिपार्टमेंटल और समर्थ ड्यूरोटेक कॉरपोरेट वर्ग में चेम्पियन समर्थ ड्यूराटेक ने पहले फाइनल मुकाबले में गोल्डन ग्रुप को हराया

भोपाल. राजधानी के ओल्ड कैंपेन ग्राउंड में खेले जा रहे सारांश ट्रॉफी इंटर कॉर्पोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन आज दो फाइनल खेले गए, जिसमें पहले फाइनल मुकाबले में समर्थ ड्यूराटेक ने गोल्डन ग्रुप को 4 विकेट से हरा दिया। गोल्डन ग्रुप ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समर्थ ड्यूराटेक को 186 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे समर्थ ड्यूराटेक ने आखिरी ओवर में दो गेंद शेष रहते जीत लिया। गोल्डन ग्रुप की ओर से अरबाज कुरैशी ने अतिशी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा मोहित झावा ने 23 गेंदों में 44 रन और कप्तान नीतेश पालिया ने 15 गेंदों में 21 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली। समर्थ ड्यूराटेक की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुपम गुप्ता ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं संकेत दुबे ने भी 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर्थ ड्यूराटेक को ओपनर जय देवनानी और अभिषेक सिंह ने सधी हुई शुरुआत दी। जय देवनानी ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 18 गेदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए, वहीं अभिषेक ने दूसरा छोर संभालते हुए टीम की जीत में 51 गेंदों में 67 रनों का योगदान दिया। अनुपम गुप्ता ने 18 गेंदों पर 17 रन बनाए। गोल्डन ग्रुप की ओर से अरबाज कुरैशी ने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं उस्मान अली, शम्मी और साबिर मुहम्मद को 1-1 सफलता मिली। जय देवनानी को तूफानी 72 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वही दूसरे फाइनल में डीजीपी इलेवन ने बीएसएनएल को 76 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजीपी इलेवन ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। अंकुश ने 57, विनय वर्मा ने 49 और विपिन ने 22 रन बनाए।बीएसएनएल की तरफ से सुनील ने 3 शांतनु, सतीश और संजीव ने 1 1 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसएनएल की टीम 18 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । शान्तनु ने 29, मोहनीश ने 23 और सुनील ने 15 रनों का योगदान दिया। पिछले मैच के हीरो और टूर्नामेंट में 2 शतक लगाने वाले सतीश इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए। डीजीपी इलेवन की तरफ से शुभम ने 5 और आदर्श ने 2 विकेट लिए वही मुश्ताक के खाते में 1 विकेट आया।पुरुस्कार वितरण श्री विश्वास सारंग केबिनेट मंत्री म प्र शासन और आरिफ मसूद विद्यायक मध्य ने किया।

Related posts

रमीज राजा बोले, भारत के साथ क्रिकेटीय रिश्ते मजबूत बनाने की जरूरत, क्या नरम हुए तेवर!

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : दिल्ली चेलेन्जर ने रोमांचक मैच में स्लेज हमनेर क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराया सचिन चौधरी और कामरान इक़बाल के शानदार शतक

Pradesh Samwad Team

रोमांचक मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 6 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment