Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

सागर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर से जा रहे पांच लोगों को करंट लगा, एक की मौत


एमपी (MP News Update) के सागर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सागर के बीना में गणेश विसर्जन को जा रहे श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। बीना से खिमलासा रोड पर पावर ग्रिड के पास स्थित बसाहरी गांव में यह हादसा पेश आया है। हादसे में 5 लोगों को करंट लगा है, इसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं, एक की मौत हो गई है।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बीना के प्रताप वार्ड से बसाहरी के तालाब में विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा आई थी। तालाब से कुछ ही दूरी पर विसरटेंशन लाइन पीरो मोहल्ला में हादसा हुआ। घटना में लक्ष्मीनारायण पिता राजाराम तिवारी (45) निवासी राय नगर की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई है। वहीं संचित पिता मनोज कटारे (11) निवासी प्रताप वार्ड, अजय पिता कैशाल लिटोरिया (27) निवासी राय नगर, प्रकाश पिता सुरेन्द्र साहू (15) निवासी रायनगर, पुष्पेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण तिवारी (23) निवासी आयोध्यापुरी कॉलोनी झुलस गए।
गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीनारायण को सागर रेफर किया गया है। मृतक लक्ष्मीनारायण तिवारी का पीएम आज सुबह किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यहां बता दें कि गांव के सरपंच चित्तर सिंह ने झांकी को गांव से निकालने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। कुछ ही दूर आगे बढ़ने के बाद यह हादसा हो गया है।

Related posts

The Evolution of Boat Registration: What Every Owner Should Know

Sicurezza dei Pagamenti iGaming a Natale: Come la Double‑Auth protegge le transazioni festive, assicura la conformità normativa e aumenta la fiducia dei giocatori nel panorama europeo e sui mercati internazionali emergenti

Guide ultime : Parier sur le tennis selon la surface avec les meilleurs casinos en ligne — focus Live Dealer

Leave a Comment