Pradesh Samwad
देश विदेश

सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाने पर आगबबूला हुआ पाकिस्तान, कहा- देंगे करारा जवाब

जम्‍मू-कश्‍मीर में सक्रिय आतंकियों की कमर तोड़ने वाले भारत के ‘सर्जिकल स्‍ट्राइक’ का नाम सुनकर पाकिस्‍तान को तीखी मिर्ची लग जाती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक कार्यक्रम में सर्जिकल स्‍ट्राइक का जिक्र करने के बाद पाकिस्‍तान भड़क गया है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है क‍ि शाह का बयान गैरजिम्‍मेदाराना और भड़काने वाला है। पाकिस्‍तान ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के बयान पर कहा कि यह गलतफहमी पर आधारित बयान है और हमारी सेना ऐसे किसी दुस्‍साहस का करारा जवाब देगी।
पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता असीम इफ्तिखार अहमद ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शाह का बयान बीजेपी और आरएसएस के क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाने की प्रवृत्ति का हिस्‍सा है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय गृहमंत्री ने दुनिया का ध्‍यान भटकाने के लिए यह बयान दिया है। मुंबई से लेकर कश्‍मीर तक आतंकी हमले कराने वाले पाकिस्‍तान ने भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया। असीम ने दावा किया कि पाकिस्‍तान एक शांतिप्रेमी देश है लेकिन किसी आक्रामक कार्रवाई का वह करारा जवाब देगा।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में पाकिस्‍तान को हद में रहने की चेतावनी दी थी। उन्‍होंने कहा था कि भारत की सीमाओं से छेड़खानी करना इतना सरल नहीं है। शाह बोले कि कुछ साल पहले पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना आसान नहीं है।
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देश की अप्रोच में बड़ा बदलावा आया है। पहले देश की सीमाएं लांघकर आतंकी आते थे। उग्रवाद फैलाते थे। हालांकि, दिल्‍ली के दरबार से एक निवेदन के अलावा कुछ नहीं होता था। लेकिन, पुंछ में जब हमला हुआ तो भारत ने बताया कि उसकी सीमाओं के साथ छेड़खानी इतनी आसान नहीं। शाह ने कहा कि मोदी-पर्रिकर ने युगांतकारी शुरुआत की। उन्‍होंने बताया कि जैसा सामने से सवाल आएगा वैसा ही जवाब दिया जाएगा।

Related posts

फलस्तीन को लेकर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट में भिड़ंत

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन ने पुतिन पर दबाव बनाने की मांग की, मारियुपोल को खाली कराने में संयुक्त राष्ट्र की बात मानेगा रूस

Pradesh Samwad Team

रूस के साथ युद्धाभ्यास कर रही पाकिस्तानी सेना, भारत के लिए क्यों बजी खतरे की घंटी? समझें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment