Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

संघ संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों पर टिप्पणी: दिग्विजय सिंह को भाजपा प्रवक्ता ने भेजा कानूनी नोटिस


भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन्हें कानूनी नोटिस भेजा।
चतुर्वेदी ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह से अपनी टिप्पणी वापस लेने और स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों से माफी मांगने, या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने को कहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘सिंह को सरस्वती शिशु मंदिर के बारे में अपने बयान को वापस लेना चाहिए और सात दिनों के भीतर पूरे भारत में फैले स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर मैं सक्षम अदालत में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जाउंगा।’’
चतुर्वेदी ने सिंह को अपने वकील प्रमोद सक्सेना के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा है।
सिंह ने देश में कथित सांप्रदायिक कड़वाहट के लिए संघ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों को दोषी ठहराया और कहा कि ये संस्थान युवा दिमाग में नफरत के बीज बो रहे हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को भोपाल में यह टिप्पणी की। भाजपा नेताओं ने सिंह की टिप्पणी के लिए उनकी कटु आलोचना की

Related posts

Vârf Pentru A A Face Progrese Mai Mult Decât Când Întâlnește Online Seva ◦ RO Start Spinning Fortunapalace Online Casino

Il mito della sicurezza nei pagamenti cripto nei casinò online – la verità sui programmi fedeltà basati su Bitcoin ed Ethereum

Calculateur de coût réel : comment les jeux en direct avec croupiers transparents aident à maîtriser les dépenses dans les casinos en ligne

Leave a Comment