Pradesh Samwad
ज़रा हटके

शादी के 17 साल बाद पति से तलाक लेने के बाद महिला ने रखी Divorce Party


आपने आमतौर पर वेडिंग पार्टी, बेचलर पार्टी और बर्थडे पार्टी के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी डिवोर्स पार्टी के बारे में सुना है जी हां- 45 साल की सोनिया गुप्ताने 17 साल बाद अपने पति से तलाक लेने के बाद घर में डिवोर्स पार्टी का जश्न मनाया। तलाक लेने के बाद जहां इंसान जिदंगी के सफर में अकेला हो जाता है वहीं उन्होंने तलाक लेने के बाद दुखी होना ठीक नहीं समझा। उन्होंने तय किया कि वो खुश रहेंगी और तलाक को भी सेलिब्रेट करेंगी, इसलिए उन्होंने खुद के लिए एक डायवोर्स पार्टी रखी जिसमें अपने परिवार के लोगों और दोस्तों को इन्वाइट किया।
तलाक के मौके पर पहनी रंगीन ड्रेस : सोनिया के तलाक की प्रक्रिया को पूरा होने में 3 साल का वक्त लग गया जिससे वो बेहद खुश हैं। उन्होंने तलाक के मौके पर रंगीन ड्रेस पहनी और एक सैश लगाया जिसपर लिखा था फाइनली डायवोर्स्ड। उन्होंने अपने मेहमानों से भी कहा कि वे सभी तड़कते-भड़कते कपड़ों में पार्टी में शामिल होने आएं।
सोनिया ने बताया कि 17 साल पहले साल 2003 में भारत में उनकी अरेंज मैरेज हुई थी. जिसके बाद वो अपने पति के साथ ब्रिटेन शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन सोनिया अपनी शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं । महिला ने कहा कि वो पहले बहुत खुशहाल जीवन बिताती थीं मगर शादी के बंधन में उन्होंने अपने असली स्वभाव को खो दिया। महिला ने कहा कि जब उन्होंने अपने परिवार को बताया तो उन लोगों ने तलाक का विरोध किया मगर महिला के दोस्तों और उनके दो बेटों ने उनका बहुत साथ दिया।
लोगों का मानना है कि तलाक के बाद औरत का कोई जीवन नहीं रह जाता लेकिन… : महिला ने बताया कि लोगों को ऐसा लगता है कि तलाक के बाद औरत का कोई जीवन नहीं रह जाता है मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. महिला एक अकाउंट मैनेजर हैं। महिला के तलाक का प्रोसेस साल 2018 में शुरू हुआ था और कोर्ट में 5 अपियरेंस के बाद, 3 ट्रायल के बाद और तीन साल के लंबे वक्त के बाद उनके तलाक को मंजूरी मिली, जिसके बाद उन्होंने इसे अवसर के तौर पर लिया और सेलिब्रेट किया।

Related posts

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़कर महिला ने कराया एड शूट, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Pradesh Samwad Team

चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक यात्री की बचाई जान. टीटीई ने लिया था ऑपरेशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण

Pradesh Samwad Team

प्यार की तलाश में 66 साल के बुजुर्ग ने वो काम कर दिया जो नौजवान भी नहीं करते

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment