23.9 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

विराट कोहली कोहली की खराब फॉर्म पर गावस्कर का बड़ा बयान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट कोहली का इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर से कोहली शून्य पर आऊट हो गए। इससे पहले भी सीजन में हैदराबाद के खिलाफ खेेले गए मुकाबले में वह मार्कस जेन्सन की पहली गेंद पर आऊट हो गए थे। कोहली की खराब फॉर्म को लेकर अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बयान आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर किसी प्लेयर की फॉर्म खराब है तो वह ड्रेसिंग रूम में बैठने से ठीक नहीं होगी।
गावस्कर ने कहा कि कोहली को किसी भी हाल में मैदान नहीं छोडऩा चाहिए। जहां तक ब्रेक की बात है तो कोहली भारत के मैच नहीं मिस कर रहे हैं। भारत के मैच पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मेरे हिसाब से यदि आप खेलेंगे ही नहीं तो फिर आपकी फॉर्म वापस कैसे हासिल करेंगे। चेंज रूम में बैठने से आपको अपनी फॉर्म वापस नहीं मिलने वाली है। आप जितनी अधिक क्रिकेट खेलेंगे उतना ही अधिक चांस है कि आपका फॉर्म वापस आए।
बता दें कि कोहली के लिए यह संघर्ष इतना अच्छा जता नहीं दिख रहा। बेंगलुरु भले ही अंक तालिका में टॉप 4 में पहुंचने में सफल हो गई है लेकिन कोहली 12 मैचों में 19.64 की औसत के साथ 216 रन ही बना पाए हैं। उनके बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतक निकला है लेकिन उसमें भी उनकी स्ट्राइक रेट 100 से कम थी। अगर ओवरऑल सीजन देखें तो कोहली 111.34 की स्ट्राइक-रेट से रन बना रहे हैं जिसे अच्छा नहीं कहा जा सकता।

Related posts

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता: उड़ान अकादमी ने अंकुर अकादमी
को 9 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा भोपाल, 215 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

Pradesh Samwad Team

अमय का शतक, अनिल का चौका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment