Pradesh Samwad
देश विदेश

विकिलिक्स के संस्थापक असांजे की जेल में हो सकती है शादी


विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे और उनकी साथी स्टेला मोरिस ने लंदन के बेलमर्श जेल में शादी करने का इरादा दर्ज किया है, जहां वह अमेरिका की ओर से अनुरोध किए गए प्रत्यर्पण पर कानूनी निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
स्टेला मोरिस ने ट्वीट कर कहा,‘‘जूलियन और मैंने शादी करने के मकसद से आधिकारिक रूप से सूचना दी है। हम अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं.. लेकिन जूलियन को इस समय जेल में नहीं होना चाहिए। यह एक विडंबना है। जूलियन को मुक्त किया जाना चाहिए।”
उन्होंने बुधवार को जेल में असांजे से मुलाकात होने के बाद कहा कि शादी की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि वह जेल प्रसाशन के फैसले पर निर्भर करता है। यह जोड़ी पिछले पांच सालों से एक साथ है और इनके दो बच्चे भी हैं। वहीं इन्हें नवंबर के बीच में जेल में शादी करने की अनुमति मिल गई थी।
यह अनुमति उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब और बेलमार्श जेल गवर्नर के खिलाफ याचिका दायर करने के उपरांत मिली थी। ये दोनों शादी में रूकावट पैदा कर रहे थे। असांजे को लंदन में 11 अप्रैल 2019 को वर्ष 2012 में जमानत से भागने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे 50 हफ्तों के लिए जेल भेज दिया गया।
स्वीडन में प्रत्यर्पण से बचने के लिए उसने लंदन में इक्वाडोर के दूतावास के अंदर शरण ली, जहां वह यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहा था जिसे बाद में स्वीडिश अदालत ने हटा दिया था। विकिलीक्स द्वारा इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों द्वारा किए गए युद्ध अपराधों पर प्रकाश डालने वाले हजारों वर्गीकृत दस्तावेजों को प्रकाशित करने के बाद असांजे जासूसी के आरोपों में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वांछित है। यदि मुकदमा चलाया जाता है और अमेरिका में दोषी ठहराया जाता है, तो व्हिसलब्लोअर असांजे को 175 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है।

Related posts

‘यूक्रेन से हमें खतरा इसीलिए किया हमला’, पुतिन ने जंग को ठहराया सही, जेलेंस्की बोले- जल्द मनाएंगे दो विक्ट्री दिवस

Pradesh Samwad Team

तुर्की ने दुनिया के पहले लेजर से लैस ड्रोन का टेस्ट किया, आधे किमी दूर तक कर सकता है हमला

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रपति बाइडन ने दी श्रद्धांजलि, 19 स्टूडेंट और 2 टीचर की हुई थी मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment