30.7 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
Pradesh Samwad
राजनीति

वसुंधरा राजे आज से हाड़ौती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगी दौरा, गृह क्षेत्र में 3 दिवसीय दौरे के बाद सीधे जाएंगी दिल्ली

राजे आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर से रवाना होगी। शाम सवा 6 बजे राजे बारां पहुंचेगी। इस दौरान वह हाड़ौती के विभिन्न क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेगी । तीन दिवसीय हाड़ौती के दौरे के दौरान रात्रि विश्राम बारां में करेंगी। इस दौरान वह कोटा संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से मुलाकात भी करेंगी । पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार कल सुबह 10 बजे बारां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर 10:20 बजे झालावाड़ जिले के खानपुर जाएंगी। गौरतलब है कि यहां बीते शुक्रवार को रूपली नदी की बाढ़ आई थी। जिससे पूरा कस्बा बाढ़ से कहरा उठा था। लिहाजा यहां राजे यहां के बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिलेगी। यहां के बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से हाडोती के बाकी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई निरीक्षण करेगी। शाम 4 बजे वसुंधरा राजे झालावाड़ पहुंचेगी। मंगलवार को रात्रि विश्राम पूर्व मुख्यमंत्री का झालावाड़ में रहेगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद जाएंगी सीधे दिल्ली : यहां जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद तीसरे दिन बुधवार को सुबह 10 बजे वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी। दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। हाड़ौती संभाग वसुंधरा राजे की कर्मभूमि है। वह दो बार यहां से राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी है। इधर आज से शुरू हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के तीन दिवसीय दौरे को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं जोश है। इधर, कोटा संभाग के बाढ़ पीड़ितों को वसुंधरा से मदद को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं, ताकि वह विपक्ष की पूरी भूमिका निभाते हुए सरकार के सामने उनकी मदद को लेकर जोरदार आवाज उठाएं सके।

Related posts

भोपाल नगर निगम ने रजा मुराद को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर, मंत्री ने 24 घंटे के अंदर हटा दिया

Pradesh Samwad Team

क्रिकेट हो या कांग्रेस… फ्रंटफुट पर खेलने का अंदाज नहीं छोड़ पा रहे सिद्धू

Pradesh Samwad Team

समुद्री सुरक्षा पर UNSC की ओपन डिबेट की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, ऐसे करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment