Pradesh Samwad
खेल

रूसी जिम्नास्ट इवान कुलियाक ने छाती पर लगाया ‘Z’ का सिंबल, मिली बड़ी सजा

रूसी जिम्नास्ट इवान कुलियाक (Ivan Kuliak Ban) को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद पोडियम पर अपनी चेस्ट पर ‘Z’ का प्रतीक लगाना भारी पड़ा है। उनपर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया गया है। दरअसल, यूक्रेन में युद्ध (Ukraine-Russia War) भयानक लेवल पर जारी है। रूस दिन-प्रतिदिन आक्रामक होता जा रहा है। युद्ध में शामिल रूसी वाहनों पर ‘Z’ चिन्ह लगा देखा गया था। उसके बाद से ही उसे रूसी युद्ध का प्रतीक माना जाने लगा।
कुलियाक ने कतर में आयोजित एक टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। जब वह पोडियम पर मेडल लेने गए तो उनकी छाती पर ‘Z’ का चिन्ह दिख रहा था। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं लोग उनका विरोध करने लगे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ ने कुलियाक पर बैन लगा दिया।
उसने अपने बयान में कहा, ‘कुलियाक के खिलाफ इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन जिमनास्टिक एथिक्स फाउंडेशन से अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कतर के दोहा में उपकरण विश्व कप में अपने व्यवहार से शर्मिंदा किया है।’
इससे पहले रूसी टेनिस स्टार एंड्री रुबलेव ने एक मुकाबला जीतने के बाद कैमरे पर ‘नो वॉर प्लीज’ लिखते हुए न केवल यूक्रेन में चल रहे युद्ध के खिलाफ सरेआम मोर्चा खोला था, बल्कि पूरी दुनिया में प्यार बांटने का मेसेज भी देने की कोशिश की थी। इस मोमेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। लोगों ने रुबलेव की तारीफ की थी।

Related posts

क्या पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएंगी टीमें, ICC ने दिया दो-टूक जवाब

Pradesh Samwad Team

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में प्लांट टैक्सोनॉमी विषय पर राष्ट्रीय कार्यषाला पौध रोपण के साथ पादप वर्गीकरण की जानकारी भी जरूरी – डॉ. मोहन यादव

Pradesh Samwad Team

नॉर्थ जोन की डेफ टीम से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की सौजन्य मुलाकात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment