27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्तर सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन

भोपाल, मधयांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय रातीबड़ भोपाल, द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्तर सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन का आज द्वितीय दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी एस भदोरिया जी उप प्राचार्य, वी एन एस कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड मैनेजमेंट स्टडीज, नीलबड़ के द्वारा स्वयंसेवकों को अपने आशीष वचनों से संबोधित किया गया, मुख्य अतिथि के द्वारा बहुत ही शानदार वचनों के द्वारा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया। आज के बौद्धिक में संस्थान के कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष अजित कुमार द्वेवेदी और कृषि संकाय विभाग समन्वयक मयंक भार्गव भी उपस्थित रहे।
कृषि संकाय के द्वारा स्वयंसेवकों का कृषि क्षेत्र में किए जाने वाले विशेष कार्यों के विषय में जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जय सिंह व सहायक कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा अवधिया कि उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।

Related posts

जे डी सी ए ने रणजी फाइनल जीतने पर मनाया जश्न

Pradesh Samwad Team

शिबहारा, कूलहोफ ने ऐतिहासिक फ्रेंच ओपन फाइनल में मिश्रित युगल खिताब जीता

Pradesh Samwad Team

ENG v IND 1st Day : इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर सिमटी, भारत स्कोर 21/0

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment