22.6 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद रूस को दिए 2 लाख 90 हजार करोड़ रुपये

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से यूरोपीय संघ ने रूस को ऊर्जा जरूरतों के लिए हर दिन लगभग 1 बिलियन यूरो का भुगतान किया है। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख ने स्वीकार किया है कि 24 फरवरी के बाद से रूस को 35 बिलियन यूरो का भुगतान किया गया है। जोसेप बोरेल ने यूरोपीय संसद को बताया कि यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता राशि रूसी गैस और तेल पर खर्च की गई राशि की तुलना में कम है। यूरोपीय संघ ने अभी तक यूक्रेन को सिर्फ 1 बिलियन यूरो के सैन्य उपकरणों की आपूर्ति की है। जोसेप बोरेल ने रूस के खिलाफ तेल और गैस आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की वकालत भी की।
EU ने यूक्रेन को दी 1 बिलियन यूरो की मदद : उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन को 1 बिलियन यूरो दिए हैं। हमें यूक्रेन को हथियार देना जारी रखना होगा … और अधिक हथियार, यही यूक्रेनियन हमसे उम्मीद करते हैं। बोरेल के अनुसार, 24 फरवरी को यूक्रेन में संघर्ष शुरू होने के बाद से 27 देशों के मजबूत संघ ने रूस को 35 बिलियन यूरो के आसपास भुगतान किया है। रूस यूक्रेन संघर्ष को शुरू हुए 41 दिन हो चुके हैं। इसका मतलब है कि रूसी टैंकों के यूक्रेनी सीमा पर तैनात होने के बाद यूरोप से पुतिन के खजाने में लगभग 850 मिलियन यूरो जमा हुए हैं।
रूस के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगा चुका है ईयू : यूरोपीय संघ यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की लगातार निंदा कर रहा है। संघ ने रूस के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान भी किया है। इसमें रूस के बैंकों को स्विफ्ट भुगतान प्रणाली से बाहर करने, रूसी संपत्तियों को जब्त करने और रूसी विमानों की आवाजाही को रोकना प्रमुख है। इसके बावजूद यूरोपीय संघ के कई देश अब भी रूस के तेल और गैस पर निर्भर हैं। इनमें जर्मनी और ऑस्ट्रिया प्रमुख हैं।
रूसी तेल और गैस आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की तैयारी : यूरोपीय आयोग के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने संसद को बताया कि यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ और अधिक प्रतिबंध लगाएगा। इसमें रूस से तेल और गैस के आयात को प्रतिबंधित करने का फैसला भी किया जा सकता है। अब तक यूरोप आर्थिक मंदी के कारण रूस की तेल और गैस सप्लाई पर प्रतिबंध लगाने से पीछे हट रहा था। लेकिन, यूक्रेन में बड़े पैमाने पर आम लोगों की हत्याओं ने रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों को लगाने के लिए मजबूर कर दिया है।
ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भर है यूरोप : शिपब्रोकर ब्रेमर एसीएम के अनुसार, मार्च में यूरोपीय देशों ने रूस से कुल 7.1 मिलियन टन थर्मल कोयले का आयात किया। यह आंकड़ा 2019 के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा है। इस कोयले का इस्तेमाल बिजली और हीट उत्पादन में किया जाता है। यूरोपीय आयोग की वेबसाइट के अनुसार, यूरोपीय संघ अपने कोयले के आयात के लगभग 45 प्रतिशत, अपने गैस आयात के 45 प्रतिशत और अपने तेल आयात के लगभग 25 प्रतिशत के लिए रूस पर निर्भर है।

Related posts

जूलियन असांजे को जेल में शादी करने की मिली इजाजत

Pradesh Samwad Team

‘हम आतंकियों को माफ नहीं करेंगे, उन्हें ढूंढेंगे और मारेंगे’, काबुल हमले पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Pradesh Samwad Team

आ सकता है ऐसा खतरनाक वेरियंट जो Coronavirus Vaccine को कर देगा बेअसर? ब्रिटेन के वैज्ञानिकों की चेतावनी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment