Pradesh Samwad
देश विदेश

यूक्रेन का दावा 3500 सैनिक मार गिराए, रूस ने पहली बार माना उसके कुछ जवान मारे गए

रूस की सेना ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में उसके कुछ सैनिक हताहत हुए हैं। रूस ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि यूक्रेन पर किये गए हमले में उसके सैनिक मारे गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने रविवार को कहा, “हमारे कुछ सैनिकों की जान गई है और कुछ घायल हुए हैं।”
उन्होंने मृतकों और घायलों की संख्या का खुलासा नहीं किया। मेजर जनरल कोनाशेन्कोव ने कहा कि यूक्रेन के सैनिकों के मुकाबले रूस को “काफी कम’’ नुकसान हुआ है। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के साढ़े तीन हजार सैनिक मार गिराए।
यूक्रेनी सेना का दावा: रूस को भारी नुकसान, 14 विमान, 8 हैलीकॉप्टर और 102 टैंक तबाह
कोनाशेन्कोव ने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को हमला शुरू होने से लेकर अब तक रूस की सेना ने यूकेन के 1,067 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है जिनमें 17 कमान पोस्ट और संपर्क केंद्र, 38 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और 56 रडार प्रणाली शामिल हैं। कोनाशेन्कोव और यूक्रेन के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Related posts

यूक्रेन के साथ बने रहेंगे… NATO समिट में बोले बाइडेन

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान का छलका दर्द, NSA बोले- हमें तालिबान से ज्यादा उम्मीद नहीं

Pradesh Samwad Team

स्पेन में 50 साल बाद ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट, लाल लावे को आता देख लोगों ने घर छोड़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment