Pradesh Samwad
खेल

मुख्य कोच रवि शास्त्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, चार अन्य सदस्यों के साथ आईसोलेशन में भेजा गया


भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के 4 सदस्यों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी साझा की है।
उन्होंने एक बयान में कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रवि शास्त्री, हेड कोच, बी अरुण, बॉलिंग कोच, आर. श्रीधर, फील्डिंग कोच और नितिन पटेल, फिजियोथेरेपिस्ट को एहतियात के तौर पर शास्त्री के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अलग थलग कर दिया गया है।
उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण हुआ था और वह टीम होटल में रहेंगे और टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती। शाह ने कहा, टीम इंडिया दल के शेष सदस्य 2 टेस्ट से गुजरे जिसमें से एक कल रात और दूसरा आज (रविवार) सुबह किया गया है। शाह ने कहा, नेगेटिव कोविड रिपोर्ट के बाद सदस्यों को ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है।

Related posts

सचिव बनाए जाने पर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया

Pradesh Samwad Team

बेतवाँचल ट्रॉफी : कनारा और फेथ क्लब भोपाल की आसान जीत डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का चौथा दिन

Pradesh Samwad Team

बटलर ने छक्का जड़ पूरी की T20 वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment