Pradesh Samwad
खेल

मीडिया यलो और ब्यू की टीमें फाइनल में

भोपाल। नेशनल स्पोर्ट्स (एनएसटी) कार्पोरेट-मीडिया लीग टेनिस बाल क्रिकेट ट्रॉफी में आज मीडिया ग्रुप के मुकाबलों में मीडिया यलो ने मीडिया रेड को 7 रन से एवं मीडिया ब्लू ने मीडिया ग्रीन को भी 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंकुर मैदान पर खेली जा रही स्पर्धा में आज मीडिया यलो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट पर 86 रन बनाए। उसकी ओर से सुभाष ने 36 व रामेश्वर (रामू) ने 31 रनों की पारी खेली। मीडिया रेड की ओर से अनिल गुप्ता ने 2, सत्येन्द्र व अजय ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में मीडिया रेड की पूरी टीम 79 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी तरफ से आनंद ने 28 व मुकेश ने 16 रन बनाए। यलो के सुभाष ने 2 विकेट लिए। उन्हें दोहरा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
एक अन्य मैच में मीडिया ब्लू ने 79 रन बनाए। इसमें अनूप दुबे ने 18 रन बनाए। जवाब में मीडिया ग्रीन की पूरी टीम 72 रन बनाकर आउट हो गई। ब्लू की ओर से अनूप दुबे ने 3 विकेट लिए। अनूप को शानदान गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related posts

शफ़क़त मोहम्मद खान ट्रॉफी अंडर 18 एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु नर्मदापुरम संभाग अंडर 18 बॉयस टीम घोषित

Pradesh Samwad Team

एसीसी पुरुष इमरजिंग एशिया कप (50 ओवर) हेतु भारतीय टीम की घोषणा
यश धूल बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T 20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : यंग ब्राइट क्लब सिवनी मालवा ने जीती नर्मदा ट्रॉफी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment