24.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

महिलाओं के खिलाफ बयान देकर विवादों में आए मंत्री बिसाहूलाल सिंह को सीएम की चेतावनी, तोल-मोल कर बोलें


सवर्ण महिलाओं के खिलाफ बयान देकर विवादों में आए मध्य प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी (shivraj warns bisahulal singh) दी है। रविवार को बिसाहूलाल के साथ मुलाकात के बाद सीएम ने खुद यह जानकारी दी।
शिवराज (Shivraj Singh Chouhan)ने बताया कि उन्होंने बिसाहूलाल सिंह को बुलाया था। अपने बयान के लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सीएम ने कहा कि भावना कुछ भी हो, संदेश गलत नहीं जाना चाहिए। एक-एक शब्द तोल-तोल कर बोलना चाहिए। मैंने चेतावनी दी है कि ऐसे वक्तव्य किसी भी हालत में नहीं आने चाहिए।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बिसाहूलाल सिंह ने दोबारा अपने बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया है। इससे पहले शुक्रवार रात को भी वे अपने बयान के लिए खेद जता चुके हैं।हालांकि, उनके बयान के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में उनका विरोध (protest against Bisahulal Singh) हो रहा है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि बिसाहूलाल सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया गया तो वे जहां भी जाएंगे, उनका विरोध किया जाएगा।
गुरुवार को शहडोल में बिसाहूलाल सिंह ने कहा था कि सवर्ण समाज के लोग अपने घर की महिलाओं को कोठरी में बंद कर दते हैं। आंगन लिपने और धान काटने का काम दूसरी महिलाएं करती हैं। इससे समाज में समानता कैसे आएगी। बिसाहूलाल ने कहा कि हम यहां भाषण देंगे और करेंगे कुछ नहीं, तो महिलाएं कैसे आगे बढ़ेंगी। वहां मौजूद लोगों को भड़काते हुए उन्होंने कहा कि आप बड़े-बड़े ठाकुर महिलाओं को घर से खींचकर लाओ और उनसे काम करवाओ।

Related posts

Anniversaire du Monde du Casino en Ligne : Démêler les Mythes des Réalités

Blackjack en direct : comment les cultures influencent la qualité des tables

कलेक्टर और कमिश्नर कार्यालय का घेराव कांग्रेस ने किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment