21.8 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र एक्सप्रेसवे पर बस में लगी भीषण आग, 26 लोगों की जलकर मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। 32 यात्रियों को नागपुर से मुंबई ले जा रही एक एसी बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा, “बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। 6-8 लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।” आपको बता दें कि मृतकों की संख्या अब 26 हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना देर रात दो बजे के करीब हुई है। एसी बस का ड्राइवर सुरक्षित है। एसपी ने बताया है कि बस का टायर फटने के कारण बस पलट गई। इसी की वजह से आग लग गई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपय की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related posts

कोयला संकट के बीच संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट ठप पड़ा, ट्यूब लीकेज के कारण रुका बिजली उत्पादन

Pradesh Samwad Team

अनलॉक दिल्लीः कल से पूरी तरह खुल जाएंगे दिल्ली के बाजार, रात 8 बजे तक की बंदिश खत्म

Pradesh Samwad Team

भोपाल में अब कटेगा ई-चालान, इन तीन तरीकों से भर सकते हैं जुर्माना, जानिए क्या है तैयारी?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment