28 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
खेल

मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी ने साई-बी को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया, म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी को चार लाख रूपये की पुरस्कार राशि से किया गया पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग 2021/22 (अंडर-21) का फायनल फेज खेला गया। आज खेले गए तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी ने साई बी को 4-3 से परास्त कर फायनल फेज में तीसरा स्थान हासिल किया। म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम को चार लाख रूपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया। दो लाख रूपये खेलो इंडिया तथा दो लाख रूपये स्पोर्ट्स अथारटी ऑफ इंडिया (साई) से मिले। आज खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी स्वाति ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 7वें मिनट में साई-बी की खिलाड़ी लोटला मेरी ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 7वें मिनट में साई-बी की टीम को पेनॉल्टी कार्नर मिला जिसे विनम्रता यादव ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के 32वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की स्नेहा पटेल ने फील्ड गोल कर टीम का स्कोरे 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 41वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की कप्तान सोनिया कुमरे ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलायी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 56वें मिनट में साई-बी की खिलाड़ी सुष्मिता पन्ना ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-3 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 56वें मिनट में ही म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम को पेनॉल्टी कार्नर मिला जिसे अकादमी की खिलाड़ी ज्योति सिंह ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 4-3 से विजय दिलायी। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत ने स्पोर्ट्स होस्टल भुवनेश्वर की टीम को 5-0 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। जबकि स्पोर्ट्स होस्टल भुवनेश्वर की टीम उपविजेता रही।

Related posts

भोपाल- केडेट अंडर -15 जि़ला स्तरीय बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

Pradesh Samwad Team

विवेक सिंह के शानदार खेल की बदौलत दिल्ली चेलेंजर ने जीता सुनीता आल इंडिया सुनीता सिंह क्रिकेट कप का खिताब

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता, एन सी सी सी बनी चेम्पियन

Pradesh Samwad Team