Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्यपद्रेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में कैमरे में कैद हुई लुप्तप्राय ‘‘फिशिंग कैट’’

भारत में लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक मछली खाने वाली दुर्लभ ‘‘ फिशिंग कैट’’ मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार कैमरे में कैद हुई है।

बुधवार को राज्य सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बाघ अभयारण्य में लगे कैमरे में मछली खाने वाली बिल्ली को कैद किया गया है।

पन्ना टाइगर रिजर्व के मध्य से तकरीबन 55 किलोमीटर तक प्रवाहित होने वाली केन नदी के आस-पास फिशिंग कैट की उपस्थिति के संकेत पहले भी मिले थे, पर फोटो के रूप में पहला प्रमाण अभी मिला है।

फिशिंग कैट की विशेषता यह है कि मछली को अपना भोजन बनाती है। आम तौर पर फिशिंग कैट की प्रजाति विलुप्त हो रही है। भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के अनुसार फिशिंग कैट का शिकार किया जाना प्रतिबंधित है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जीव वैज्ञानिक जो फिशिंग कैट पर अनुसंधान और अध्ययन में रूचि रखते हैं वे यहां आकर अध्ययन कर सकते हैं। पर्यटकों के लिए विभिन्न वन्य जीवों के साथ “फिशिंग कैट” आकर्षण का केंद्र बन रही है।

Related posts

कोयला संकट के बीच संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट ठप पड़ा, ट्यूब लीकेज के कारण रुका बिजली उत्पादन

Pradesh Samwad Team

Scopri i Tavoli VIP Live su Mobile: Guida Completa per Principianti ai Bonus Esclusivi dei High‑Roller, Strategie e Sicurezza per un’Esperienza da Casinò nel Palmo della Mano e l’Innovazione

Le futur du iGaming : comment la réalité virtuelle transforme les bonus des casinos en ligne

Leave a Comment