Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

भोपाल में 24 घंटे चलने वाला एक और कोविड-रोधी टीकाकरण केंद्र स्थापित


मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को भोपाल में 24 घंटे सात दिन चलने वाला एक और केंद्र स्थापित किया है। यहां सातों दिन किसी भी वक्त पात्र लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के काटजू अस्पताल और रशीदिया स्कूल में इस तरह के दो टीकाकरण केंद्र पहले से ही चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र नरेला के सरदार पटेल स्कूल में इस नए
भोपाल, 13 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को भोपाल में 24 घंटे सात दिन चलने वाला एक और केंद्र स्थापित किया है। यहां सातों दिन किसी भी वक्त पात्र लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं।
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के काटजू अस्पताल और रशीदिया स्कूल में इस तरह के दो टीकाकरण केंद्र पहले से ही चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र नरेला के सरदार पटेल स्कूल में इस नए केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सारंग ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक का टीकाकरण हो जाए।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक कुल 3,66,86,401 कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

Related posts

Machines à sous : classiques vs modernes – quel type maximise vos bonus ?

Live‑Casino vs. Cinema: come le scene di Hollywood distorcono il futuro dei VIP nelle scommesse online

आठ जनवरी तक प्रदेश में बारिश का मौसम, गिरेंगे ओले, इसके बाद ठंड की पड़ेगी मार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment