Pradesh Samwad
देश विदेश

भावुक अपील कर जेलेंस्की ने कनाडा से मांगी मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने भावनात्मक भाषण में कनाडा से मदद की अपील की है। जेलेंस्की ने मंगलवार को कनाडाई लोगों से उनके समुदायों के बीच बमों के गिरने की कल्पना करने के लिए कहा। उन्होंने कनाडा की संसद और सरकार से रूस पर अधिक से अधिक आर्थिक और सैन्य दबाव डालने का आग्रह किया। जेलेंस्की ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और सांसदों ने यूक्रेन के ऊपर उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने में मदद की गुजारिश की।
उन्होंने कहा, ‘जस्टिन, क्या आप उस स्थिति की कल्पना कर सकते हैं जब आपको या आपके बच्चों को गंभीर विस्फोटों, हवाई अड्डे पर बमबारी, ओटावा हवाई अड्डे पर बमबारी की आवाजों को सुनना पड़े। जब आपको हर रोज हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी मिले।’ कनाडा के सांसदों ने उनके संबोधन से पहले ही खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
जेलेंस्की ने कहा, ‘क्या आप उस स्थिति के बारे में सोच सकते हैं, जब टोरंटो में प्रसिद्ध सीएन टॉवर पर रूसी बमों को गिराया जाये। लेकिन यह हमारी वास्तविकता है।’ उन्होंने कनाडा को उसके मानवीय और सैन्य समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और देश को एक मजबूत सहयोगी बताया। जेलेंस्की का वीडियो कनाडाई संसद में एक बड़े पर्दे पर पेश किया गया था।
बता दें कि कनाडा ने यूक्रेन पर युद्ध छेड़ने पर रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि उन्होंने 15 रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगाया है। इनमें सरकारी और सैन्य इलीट शामिल हैं, जो इस अवैध युद्ध में शामिल हैं। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा की ओर से प्रतिबंधित रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं की अब कुल संख्या 500 तक पहुंच गई है। वहीं रूस ने भी ट्रूडो समेत कनाडा के कई अधिकारियों और नेताओं पर प्रतिबंध लगाया है।

Related posts

तालिबान से बचाकर 168 लोगों को काबुल से भारत ला रही एयरफोर्स, 130 से ज्‍यादा दोहा के रास्‍ते आएंगे

Pradesh Samwad Team

अख‍िल भारतीय कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीड‍ियो

Pradesh Samwad Team

कनाडा ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटियों पर लगाया बैन, सर्गेई लावरोव की पत्नी पर भी प्रतिबंध

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment