28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

ब्रिटेन जाने पर भारतीयों को नहीं रहना होगा क्वारंटीन, जवाबी ऐक्शन के बाद झुकी जॉनसन सरकार

भारत से कोविशील्ड वैक्सीन लगवाकर ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। भारत सरकार के सख्त रवैये के बाद बैकफुट पर आए ब्रिटेन ने बड़ा ऐलान किया है। ब्रिटिश सरकार ने बताया है कि 11 अक्टूबर से कोविशील्ड या यूके में मंजूरी पाए किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने वाले भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। अक्टूबर के शुरुआत में ही भारत ने भी जैसे को तैसा वाला नियम लागू करते हुए ब्रिटिश नागरिकों को भी अनिवार्य क्वारंटीन होने का फरमान सुनाया था।
ब्रिटिश राजदूत ने ट्वीट कर दी जानकारी : भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर कहा कि कोविशील्ड या यूके सरकार से अनुमोदित किसी अन्य वैक्सीन की पूरी डोज लिए भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। यह आदेश 11 अक्टूबर से यूनाइटेड किंगडम जाने वाले भारतीय यात्रियों पर लागू होगा।
भारत की चेतावनी पर कोविशील्ड को दी थी मान्यता : भारत की सख्त चेतावनी के बाद सितंबर में ब्रिटेन ने कोविशील्ड को मान्यता तो दे दी थी, लेकिन इसमें एक पेंच फंसा दिया था। भारत अबतक ब्रिटेन के एंबर लिस्ट में था, ऐसे में वैक्सीन लगवाने के बाद भी ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों को क्वारंटीन रहना पड़ता था। भारत सरकार ने ब्रिटेन के इस रवैये को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई थी।

Related posts

Varanasi LIVE:- लीला देखने जुटे हजारों लोग, आप भी ‘राम भरत मिलाप’ लीला देखें

Pradesh Samwad Team

काबुल हवाई अड्डे से उड़े इटली के मिलिट्री प्लेन पर फायरिंग? तालिबान ने बताया सच

Pradesh Samwad Team

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment