Pradesh Samwad
खेल

बेतवाँचल ट्रॉफी : सीहोर और जी एम सी सी ने अपने अपने मैच जीते डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का छटवा दिन


स्व. डॉ हरि शंकर चौरसिया जी की स्मृति में आयोजित बेतवांचल ट्राफी के छट्वे दिन का पहला मैच सीहोर V/S रुद्राक्ष इलेवन विदिशा के मध्य खेला गया। सीहोर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन बनाए। सीहोर की ओर से त्रिपुरेश सिंह ने 46 और संदीप मित्तल ने 32, ऋषभ शुक्ला ने 30 और हृदेश ने 26 रन बनाए। रुद्राक्ष इलेवन विदिशा की तरफ से धर्मन्द्र ने 2 विकेट लिए। इसके जवाब में रुद्राक्ष इलेवन विदिशा की टीम 17.3 ओवर में 72 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहित सिंह ने 29 और पुष्पेंद्र ने 15 रन बनाए। अक्षय शिन्दे और कनिष्क दुबे ने 3 3 विकेट लिए। कनिष्क दुबे मन ऑफ द मैच रहे।
जी एम सी सी ने विदिशा इलेवन को 3 विकेट से हराया
वहीं दूसरा मुकाबला विदिशा इलेवन और जी एम सी सी के मध्य खेला गया जिसमें विदिशा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। शिवायु शर्मा ने 49 और सोनू पथरोल ने 32 और प्रदीप ने 18 रन बनाए। ।जिसके जवाब में जी एम सी सी ने 18.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाकर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। जी एम सी सी की तरफ से अर्पित खरे ने 67, हरीश मालवीय ने 35, सचिन ने 28 और सोमिल खान ने 20 रनों का योगदान दिया। विदिशा इलेवन की ओर से ऋषिकेश ने 3 विकेट और ताजवर खान ने 2 विकेट लिए। अर्पित खरे मेन ऑफ द मैच रहे।

Related posts

श्रेयस की शानदार पारी, टीम इंडिया का विजय रथ जारी, घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं सीरीज जीत

Pradesh Samwad Team

ब्रिलियंट स्कूल बना सैम क्रिकेट लीग 2022 का विजेता

Pradesh Samwad Team

नेशनल ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के एथलीटों ने जीते पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment