Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा’

मध्य प्रदेश सरकार भी अब उत्तर प्रदेश सराकर की राह पर चल पड़ी है. भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने आवास पर एक होर्डिंग लगवाया है. इस होर्डिंग में सीएम शिवराज सिंह चौहान को ‘बुलडोजर मामा’ बताया गया है. इस होर्डिंग में लिखा है कि ‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा’. बता दें कि यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के नाम से फेमस हैं, वहीं अब सीएम शिवराज को ‘बुलडोजर मामा’ बताया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार यानी कि आज मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई में दुष्कर्म के आरोपी का अवैध निर्माण हिरा दिया गया था. इससे पहेल श्योपुर में भी नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलवा दिया गया था. यही वजह है कि बीजेपी विधायक (BJP MLA) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को ‘बुलडोजर मामा’ कहा है. बता दें कि श्योपुर में गैंगरेप के एक आरोपी के खेतों की फसल को भी जेसीबी से नष्ट कर दिया गया था. वहीं रायसेन में सांप्रदायिक विवाद के आरोपियों के घर भी बुलडोजर से जमींदोंज कर दिए गए थे.
सीएम शिवराज ‘बुलडोजर मामा’ : इस तरह की कार्रवाई के बाद सीएम शिवराज योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर ‘बुलडोजर मामा’ कहे जाने लगे हैं. बता दें कि यूपी में अपराधियों पर योगी के बुलडोजर की चर्चा पूरे देश में है. विधानसभा चुनाव में भी बुलडोजर खूब सुर्खियों में रहा था. चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद योगी समर्थकों ने बुलडोजर को जीत की तरह पेश किया था. वहीं योगी आदित्यनाथ को इसका छोटा मॉडल तोहफे में भी दिया गया था. यूपी में अपराधियों के लिए खौफ का नाम बन चुका बलडोजर अब मध्य प्रदेश में भी उपयोग में लाया जा रहा है.
अपराधियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर ; बता दें कु उत्तर प्रदेश में अपराधियों की अवैध संपत्ति पर लगातार बुलडोजर चलाए जाने का सिलसिला जारी है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे बहुत से अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाकर उसे जमीदोंज कर दिया. अब मध्य प्रदेश सरकार भी इसी तरह के कदम उठा रही है.

Related posts

Sécurité mobile : le guide comparatif des meilleures plateformes de jeux avec focus sur les Free Spins

Ice Fishing Game – Der ultimative Guide für das Live‑Wheel‑Game

NetEnt e le piattaforme top‑class – Guida per principianti alle slot premium con bonus Free Spins integrati nei giochi da tavolo

Leave a Comment