Pradesh Samwad
खेल

बीसीसीआई कॉन्ट्रेक्ट: अजिंक्य रहाणे-चेतेश्वर पुजारा, हार्दिक पंड्या की ग्रेड ए से छुट्टी, साहा को भी नुकसान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (BCCI Central Contracts) जारी कर दिया है। इसमें भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ग्रेड प्लस मिला है। लेकिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को नुकसान झेलना पड़ा है।
BCCI ने जिन खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया है, उन्हें चार कैटेगरी में बांटा गया है। टॉप कैटेगरी ए प्लस, जिसमें शामिल खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। ए ग्रेड के खिलाड़ी को 5 करोड़, बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। सभी खिलाड़ियों का नया कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 के लिए है।
पुजारा और रहाणे पहले ग्रेड ए में शामिल थे। अब ये दोनों खिलाड़ी ग्रेड बी में हैं। शुक्रवार से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज होनी है। इस सीरीज के लिए घोषित टीम में पुजारा और रहाणे दोनों खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी इस टीम में नहीं हैं। उन्हें बी की जगह ग्रेड सी में जगह मिली है। सबसे बड़ा नुकसान हार्दिक पंड्या को हुआ है। वे ग्रेड ए से सी में आ गए हैं। हार्दिक 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से फिटनेस की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।
इन खिलाड़ियों के अलावा अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को भी नुकसान झेलना पड़ा है। धवन अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। वे ए से बी ग्रेड में आ गए हैं। उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार का सी ग्रेड में डिमोशन हुआ है।
इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को फायदा भी हुआ है। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को सी से बी में ग्रेड में आ गए हैं। श्रेयस अय्यर ने भी ग्रेड बी हैं। वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान टीम के उपकप्तान रहे ऋषभ पंत, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में टीम के कप्तान रहे केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ग्रेड ए में बने हुए हैं।

Related posts

सेंट मोंटफोर्ट बना चैम्पियन फाईनल मुकाबले में विंध्याचल को 7 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

जो रूट ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का किया एलान

Pradesh Samwad Team

T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, कब किसके बीच होगी भिड़ंत, जानिए पूरा कार्यक्रम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment