Pradesh Samwad
देश विदेश

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में कथित बेअदबी पर लोगों का भड़का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन के बाद केस दर्ज

बांग्लादेश पुलिस ने तीन मंदिरों में बेअदबी के आरोप में शिकायतें दर्ज की हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय ने लालमोनीरहाट जिले में कथित बेअदबी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। इस जिले की सीमा भारत से लगती है। ‘डेली स्टार’ अखबार ने रविवार को खबर दी कि लालमोनीरहाट जिले के हातीबंध उपजिले में शुक्रवार तड़के पॉलीथीन में पैक कच्चा ‘बीफ’ गेंदुकुरी गांव के तीन हिंदू मंदिरों और एक घर के दरवाजों पर लटका दिया गया।
अखबार ने बताया कि घटना के सिलसिले में हातीबंध थाने में शुक्रवार रात चार शिकायतें दर्ज कराई गईं। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय हिंदू समुदाय के सदस्यों ने गांव के श्री श्री राधा गोविंदा मंदिर में विरोध प्रदर्शन किया। हातीबंध उपजिला पूजा उदजापण परिषद के प्रमुख दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया, जिन्होंने मौके का दौरा किया।
सिंह ने बताया, “ पुलिस ने हमें आश्वस्त किया है कि अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि घटना 26 दिसंबर को हुए स्थानीय संघ परिषद चुनावों से संबंधित हो सकती है। हातीबंध थाना प्रभारी इरशाद-उल-आलम ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। अखबार ने उनके हवाले से कहा कि इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अक्टूबर में, दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा पोस्ट सामने आने के बाद बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले किए गए थे। भीड़ ने दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और हिंदुओं के कम से कम 20 घरों में आग लगा दी थी।

Related posts

करतारपुर साहिब में फोटोशूट को लेकर बढ़ा बवाल, विरोध के बाद पाकिस्तान पुलिस ने शुरू की जांच

Pradesh Samwad Team

नवाज शरीफ से मिलने लंदन जाएंगे पाक पीएम, आखिर क्यों

Pradesh Samwad Team

अफगान सेना पर भड़के जो बाइडन, ‘अफगानिस्तान के सैनिक तैयार नहीं तो अमेरिका क्यों लड़े युद्ध’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment