Pradesh Samwad
खेल

बल्लेबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया, शैरलट डीन ने बरपाया कहर

महिला वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार मिली. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया. टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. टीम महज 36.2 ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई. स्मृति मांधना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. ऋचा घोष ने 33 रनों की पारी खेली. झूलन गोस्वामी ने 20 रन बनाए इनके अलावा यस्तिका भाटिया, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा सब फ्लॉप साबित हुई. इंग्लैंड के लिए ऑफ स्पिनर शेरलट डीन ने कमाल प्रदर्शन किया, उन्हें 4 विकेट हासिल हुए. बल्लेबाजी में इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने 52 और सिवर ने 45 रनों की पारी खेली.
इंग्लैंड ने लगातार तीन हार झेलने के बाद महिला वर्ल्ड कप 2022 में पहली जीत हासिल की. वहीं भारत को 4 मैच में दूसरी हार मिली है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच गंवाया था. वहीं पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को उसने मात दी थी. अंक तालिका की बात करें तो इंग्लैंड की टीम इस जीत के साथ बांग्लादेश से ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गई है वहीं टीम इंडिया बेहतर नेट रनरेट की वजह से अब भी न्यूजीलैंड से ऊपर तीसरे नंबर पर है. बता दें कीवी टीम को भी 4 मैच में 2 जीत मिली है.
भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर : माउंट माउंगानुई के मैदान पर इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने टॉस जीत भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. शुरुआत खराब हुई यास्तिका भाटिया चौथे ओवर में श्रबसोल का शिकार बन गईं वो महज 8 रन बना सकीं. इसके बाद कप्तान मिताली राज महज 5 गेंद खेलकर आउट हो गई उनके खाते में सिर्फ एक रन आया. दीप्ति शर्मा शून्य पर रन आउट हो गईं. इसके बाद हरमनप्रीत कौर और स्मृति मांधना से अच्छी साझेदारी की उम्मीद हुई और दोनों ने 33 रन भी जोड़े लेकिन शैरलट डीन ने उन्हें आउट कर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया. डीन ने दो गेंद बाद स्नेह राणा को भी 0 पर निपटा दिया और मिताली राज की टीम के 5 विकेट महज 61 रन पर गिर गए. भारत को सबसे बड़ा झटका 22वें ओवर में लगा जब मांधना को एक्लेस्टोन ने 35 के निजी स्कोर पर LBW आउट कर दिया. इसके बाद ऋता घोष ने 33 और झूलन ने 20 रन बनाकर टीम इंडिया को किसी तरह 100 के पार पहुंचाया. टीम इंडिया महज 134 रन पर ढेर हो गई.
इंग्लैंड की शुरुआत बेकार, नाइट-सिवर ने किया प्रहार : इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. झूलन गोस्वामी ने टैमी ब्यूमॉन्ट और मेघना सिंह ने डेनियली व्याट को आउट कर इंग्लैंड को दो करारे झटके दिए. महज 3 ओवर में दो विकेट गंवाकर इंग्लैंड मुसीबत में था लेकिन इसके बाद हीदर नाइट और नैटेली सिवर ने 65 रन जोड़कर इंग्लैंड की वापसी करा दी. महज 137 रनों के लक्ष्य के लिए ये साझेदारी टीम इंडिया पर भारी पड़ी. मिडिल ओवर में मेघना सिंह ने सोफिया डंकली और कैथरीन बर्न्ट को आउट किया लेकिन हीदर नाइट के नाबाद अर्धशतक ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट में पहली जीत दिला दी.

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

आरपी इंटर अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम बिधूड़ी का अविजित दोहरा शतक

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : एस आर के टेक्नोलॉजी ने रोमांचक मैच में एमिगोज स्पोर्ट्स क्लब को 3 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment