21.4 C
Madhya Pradesh
March 4, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, 12 करोड़ रुपए की डिमांड पर ऐसा दिया रिएक्शन


पिछले दिनों एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अलौकिक देसाई की रामायण पर आधारित मूवी ‘सीता – द इनकारनेशन’ को लेकर खूब निगेटिव सुर्खियां बटोरी थीं। खबर थी कि इस फिल्म में मां सीता के किरदार के लिए करीना ने 12 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था। अब हाल ही में इन सब रिपोर्टों पर करीना ने पहली बार अपनी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सीता रोल और भारी फीस डिमांड को लेकर जब करीना से पूछा गया कि वह आगे क्‍या कर रही हैं? आप 12 करोड़ रुपये की फीस मांग रही हैं। इसके लिए बाकि और ऐक्‍ट्रेसेस भी आपकी बढ़ी फीस के सपोर्ट में आगे आईं, लेकिन क्‍या ये खबरें अफवाहें थी ?’ इस सवाल के जवाब में करीना केवल अपना अपना सिर हिलाया और कहा, ‘हां, हां…’।
ऐसे में करीना बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह गईं। उनके जवाब से साफ जाहिर है कि यह सभी खबरें महज अफवाह हैं। करीना न तो ‘सीता’ का रोल प्ले कर रही हैं और न ही उन्होंने 12 करोड़ रुपए फीस डिमांड की है।
काम की बात करें तो करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है, जिसमें वह आमिर खान के साथ दिखाई देंगी।

Related posts

गणेश आचार्य ने घटाया वजन, बोले- ‘मैं ऊजार्वान महसूस कर रहा हूं’

Pradesh Samwad Team

ड्वेन जॉनसन ने फैन को गिफ्ट किया अपना ट्रक, हॉलिवुड ऐक्टर की दारियादिली की हो रही तारीफ

Pradesh Samwad Team

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, पोस्ट में बताई शादी को लेकर अपनी राय

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment