Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भोपाल में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे और पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस स्टेशन को पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था।
केन्द्र ने हाल ही में आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।
भोपाल की अंतिम हिंदू शासक रानी कमलापति, जिनके नाम पर रखा गया है हबीबगंज स्टेशन का नाम, जानिए उनके बारे में सब कुछ
अधिकारियों ने कहा कि भोपाल के जंबूरी मैदान में दोपहर करीब एक बजे आदिवासी सम्मेलन होगा। इसमें प्रधानमंत्री ‘‘राशन आपके ग्राम’’ योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिन पैथी) मिशन के शुभारंभ के मौके पर लाभार्थियों को आनुवंशिक परामर्श कार्ड भी सौपेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा और दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव सहित विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेगें।
मोदी द्वारा आदिवासी स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर करीब तीन बजे भोपाल के पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और मध्य प्रदेश में रेलवे की कई अन्य सुविधाओं का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इनमें उज्जैन-चंद्रावतीगंज ब्रॉड गेज खंड, भोपाल-बरखेड़ा खंड में तीसरी लाइन, मथेला-निमाड़ खेड़ी ब्रॉड गेज खंड और गुना-ग्वालियर विद्युतीकरण खंड शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जैन-इंदौर और इंदौर-उज्जैन रेल मार्ग पर दो नई मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और डा एल मुरुगन मौजूद रहेंगे।

Related posts

Torniamo al Gioco! Guida per Principianti ai Tornei Mobile su iOS e Android – Come Scegliere la Piattaforma Giusta e Vincere

राजधानी भोपाल में कुत्तों का आतंक जारी , बच्चे को फिर बनाया निशाना

Pradesh Samwad Team

पैतृक गांव में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शामिल होंगे अमित शाह समेत दिग्गज नेता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment