Pradesh Samwad
खेल

पैट कमिंस दूसरे टेस्ट से बाहर


आज से शुरू हो रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से कुछ ही देर पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। नवनियुक्त कप्तान पैट कमिंस कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आने के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दुनिया के नंबर एक गेंदबाज की कमी खलेगी। कमिंस की जगह इस मैच में स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे, जिन्हें 2018 में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद न सिर्फ कप्तानी से निकाला गया था बल्कि एक साल के लिए बैन भी कर दिया गया था।
रेस्टोरेंट में मिला था कोरोना संक्रमित : पूरे मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आधिकारिक बयान भी सामने आ चुका है। बयान जारी करते हुए बताया गया, ‘पैट कमिंस एडिलेड के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे इस दौरान उनके पास वाली टेबल पर बैठा शख्स कोविड पॉजिटिव पाया गया है। कमिंस ने तुरंत रेस्टोरेंट छोड़ दिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कमिंस अब सात दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे।
हैरान हूं कि मैं टेस्ट मैच नहीं खेल पा रहा, लेकिन नासेर को बैगी ग्रीन कैप पहनकर डेब्यू करने का मौका मिलेगा। उसे खेलते देखने के लिए मैं वाकई में उत्साहित हूं। नासेर एक गंभीर और कुशल खिलाड़ी हैं। बहुत निराशाजनक, लेकिन कोरोना ने पिछले कुछ वर्षों में हम सभी को कुछ घुमावदार गेंदें फेंकी हैं। बताते चलें कि दूसरे टेस्ट के लिए स्टीव स्मिथ के कप्तान बनने के बाद ट्रेविस हेड उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। मिचेल नासेर को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है।
इंग्लिश टीम में एंडरसन-ब्रॉड की एंट्री : इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव किया गया है। चोटिल जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को टीम में लिया गया है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है। हालांकि, मार्क वुड को आराम दिया गया है। हालांकि प्लेइंग XI की घोषणा टॉस के समय ही की जाएगी।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

29april

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी को छोड़ेंगे पीछे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment