Pradesh Samwad
मनोरंजन

पुलिस ने ‘ब्लैक पैंथर’ डायरेक्टर को समझ लिया चोर, लगा दी हथकड़ी!

बैंक से $ 12,000 निकाल रहे थे रयान कूगलर, पुलिस ने ‘ब्लैक पैंथर’ डायरेक्टर को समझ लिया चोर, लगा दी हथकड़ी!

फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ (Black Panther) डायरेक्टर रयान कूगलर (Ryan Coogler) को खुद के बैंक अकाउंट से ही पैसा निकालना भारी पड़ गया. ऐसे में पुलिस ने उन्हें चोर समझ लिया औऱ हथकड़ियां पहना दीं. दरअसल, मामला तब का है जब फिल्ममेकर (Director of Black Panther) अपने बैंक ‘बैंक ऑफ अमेरिका’ (Bank of America) से 12 हजार डॉलर निकालने की कोशिश कर रहे थे. कि तभी अटलांटा पुलिस ( Atlanta Police) को खबर कर दी गई कि कोई बैंक को लूटने की तैयारी में है. ऐसे में पुलिस वहां आ पहुंची और फिल्ममेकर को गन की नोक पर रख दिया. इसके बाद उन्हें कब्जे में लेकर उनके हाथों में हथकड़ी बांध दी गई.
‘ब्लैक पैंथर’ डायरेक्टर को जब बैंक में समझ लिया गया चोर : इस घटना के बीच दो और लोग थे जिन्हें सरवाइव करना पड़ा. फिल्ममेकर के दो दोस्त उस वक्त बैंक के बाहर उनका वेट कर रहे थे. ऐसे में पुलिस को लगा कि वह दोनों आदमी भी कुगलर के साथ बैंक रॉबरी मामले में शामिल हैं. इसके चलते उन्हें भी धर दबोचा गया.
पुलिस ने फिल्ममेकर को लगा दी हथकड़ी : उस समय कूगलर अपनी बारी के इंतजार में थे, वह जब बैंक पहुंचे थे उस वक्त बैंक का कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं था, जिसके चलते वह अपना ट्रांजेक्शन कंप्लीट होने का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने जब उन्हें वहां खड़े देखा तो उन्हें उनपर शक गया. कूगलर को कहा गया कि वह काउंटर से तुरंत बाहर आएं. पुलिस की बॉडू पर लगे कैमरों के मुताबिक, दूसरा ऑफिसर कूगलर के पीछे गन लेकर खड़ा था.
‘ब्लैक पैंथर’ फिल्ममेकर ने कहा- ‘मुझे खुद के बारे में बताने का मौका तो दो’ : इस दौरान कूगलर चौंक गए, ऐसे में हाथ ऊपर उठाते हुए उन्होंने पुलिस ऑफिसर्स से पूछा कि आखिर बात क्या है. उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा- ‘वोह वोह! क्या हो रहा है?’ पुलिस ने उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ पकड़ लिए थे. 35 साल के डायरेक्टर ने बताया- उन्होंने मेरे दोनों हाथ पीछे की और पकड़े हुए थे. जिनमें उन्होंने हथकड़ी बांध दी. इस बीच कूगलर ने कहा- ‘मुझे समय दो मैं अपने बारे में तुम्हें सब बताता हूं. तुम मेरा नाम जाचोंके तो पाओगे कि मैं कौन हूं. तब तुम्हें पता चलेगा कि तुम्हें मेरी हथकड़ियां खोल मुझे आजाद कर देना चाहिए.’

Related posts

मैं फिल्म का निर्देशन करना चाहता हूं : ब्रायन एडम्स

Pradesh Samwad Team

शाहरुख खान को झटके पर झटका, OTT वालों ने नहीं उठाया कॉल तो नीचे फेंका फोन!

Pradesh Samwad Team

पेरिस हिल्टन की शादी की रजिस्ट्री में साठ हजार डॉलर होंगे खर्च

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment