38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला, भोपाल संभाग की टीम ने परमानंद भाई पटेल अंडर 22 प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भोपाल संभाग ने पहली पारी में इन्दोर संभाग के खिलाफ दूसरे दिन 240 रन बनाए

एम.पी.सी.ए. मैदान नीमखेड़ा में खेले जा रहे प्रतियोगिता का फाइनल मैच जो कि इंदौर संभाग और भोपाल संभाग के मध्य खेला जा रहा है। जिसमे भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन 09 विकेट पर 226 रनों से आगे खेलते हुए 14 रन और जोड़ कर पहली पारी में सभी विकेट गंवा कर 240 रन 106 ओवरों में बनाए । अंतिम विकेट की साझेदारी में साद बग्गड 35 तथा प्रियांशु शुक्ला ने नाबाद 38 रन ने 73 रन जोड़े। दिव्यांश जैन 54 रन बनाए।
इंदौर सम्भाग से आकाश राजावत ने 62 रनों पर 06 विकेट तथा अर्पित पटेल ने 03 व एक विकेट अमरनाथ यादव को मिला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंदौर सम्भाग ने पहली पारी में 02 विकेट पर 225 रन बना लिए हैं देव बरनाले ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ‌123 रनों पर और अभिषेक मावी 46 रनों पर खेल रहे हैं । चिराग शर्मा ने 31रन बनाए । भोपाल सम्भाग से तनिष्क यादव व रितिक टाडा ने 1-1. विकेट लिया।कल मैच का तीसरा दिन है

Related posts

जबलपुर संभाग : जेपी अकैडमी T-20 कप जे पी अकैडमी ने जीता ख़िताब

Pradesh Samwad Team

‘जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतेगी तब तक नहीं करूंगी शादी’, मैच के दौरान खूबसूरत लड़की ने लहराया पोस्टर

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के 5 कारण, जानें कहां-कहां फेल हुए भारतीय रणबांकुरे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment