Pradesh Samwad
Uncategorized

न्यूजीलैंड क्रिकेड का बड़ा फैसला, अब महिला और पुरूष खिलाड़ियों को मिलेंगे बराबर पैसे

न्यूजीलैंड क्रिकेड प्लेयर्स एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, अब न्यूजीलैंड की पुरूष और महिला दोनों टीमों को बराबर पैसे मिलेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट, न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोशिएन और 6 मुख्य एसोशिएसन के बीच इस ऐतिहासिक फैसले पर सहमित बन गई है.
अब महिला और पुरूष खिलाड़ियों को मिलेंगे बराबर पैसे : न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एक्जीक्यूटीव डेविड व्हाइट ने कहा कि हमारे खेलों के इतिहास में यह सबसे अहम फैसला है. उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है. दरअसल, हम चाहते हैं कि महिला क्रिकेट आने वाले वक्त के साथ बदले और बेहतर बनें. इस बाबत हमने यह फैसला लिया है. वहीं, न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने कहा कि अब इंटरनेशनल और डोमेस्टिक प्लेयर्स को समान पैसे मिलेंगे, यह बहुत शानदार फैसला है.
न्यूजीलैंड क्रिकेड का ऐतिहासिक फैसला : दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेड प्लेयर्स एसोसिएशन और न्यूजीलैंड क्रिकेट के इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब तक महिला और पुरूष खिलाड़ियों को समान पैसे नहीं मिलते थे. महिला और पुरूष क्रिकेटरों को बराबर पैसे मिले, इस बाती की मांग पिछले लंबे अरसे से हो रही थी, लेकिन अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह बड़ा फैसला लिया है.

Related posts

FeliceBet – Ammattilaiskatsaus Pelisivustoomme ja Kyseisen Mahdollistamiin Mahdollisuuksiin

FelixSpin Plateforme : Votre Destination de Jeu De Choix

BetIt Spilsted Kasino – Jeres Totale Manual til Spil, Belønninger og Udbetalinger

Leave a Comment