Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन पर भड़के CM योगी, रात 10 बजे के बाद अब यूपी में नहीं चलेगी पार्टी

दूसरे राज्यों में कोरोना के केस फिर तेजी से बढ़ते देख योगी सरकार सतर्क हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि रात 10 बजे तक हर हाल में दुकानें बंद हो जाएं। देश में गुरुवार को भी केसों में बड़ा उछाल दिखा। पिछले 24 घंटों में 46,164 नए मामले सामने आए। यह एक दिन पहले के आंकड़ों से 22 फीसदी ज्यादा हैं। 56 दिन बाद एक दिन में इतने केस मिले हैं। सबसे बुरा हाल केरल और महाराष्ट्र का है।
सीएम योगी ने गुरुवार को टीम 9 की बैठक में कहा कि नाइट कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए। पुलिस की टीमें हूटर बजाकर चेतावनी दें, ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं। एनबीटी ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर देर रात तक रेस्टोरेंट-बार खोले जाने और प्रशासन की लापरवाही के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सीएम ने यह निर्देश जारी किए हैं।
देश में गुरुवार को 46 हजार से ज्यादा नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,58,530 हो गई। ऐक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3,33,725 हो गई है। सबसे ज्यादा 31,445 केस केरल में मिले। इस दौरान 607 और लोगों की मौत हो गई। यूपी का हाल अपेक्षाकृत बेहतर रहा। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2.16 लाख से अधिक सैंपल जांचे गए। इस दौरान 19 नए मरीज मिले, जबकि 22 डिस्चार्ज हुए।
60 जिलों में नहीं म‍िला एक भी नया मरीज : लखनऊ में दो नए केस मिले, जबकि 60 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला। कोविड से 24 घंटों में एक भी मौत नहीं हुई। प्रदेश में ऐक्टिव केस घटकर 342 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 6.61 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।
तारीख : नए केस
26 अगस्त: 46,164
25 अगस्त: 37,593
24 अगस्त: 25,467
अनावश्‍यक सड़कों पर न घूमें लोग : यूपी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा है क‍ि अलग-अलग राज्यों में कोविड के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें भी सावधान रहना होगा। अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें।

Related posts

वोटिंग ट्रेंड तो देखिए… कांग्रेस ने यूं ही यूपी में नहीं लगाया महिलाओं पर दांव, क्या पार लगेगी चुनावी नाव?

Pradesh Samwad Team

LIVE :- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Pradesh Samwad Team

मुजफ्फरनगर दंगे को सत्ता प्रायोजित बता बोले CM योगी- अखिलेश सरकार ने निकम्मेपन को छिपाने के लिए मासूमों पर दर्ज किया था केस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment