Pradesh Samwad
मनोरंजन

नहीं रहे महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार, 74 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार, 74 साल की उम्र में निधन
बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया। प्रवीण कुमार 74 साल के थे। प्रवीण अपने विशाल कदकाठी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई। साढ़े 6 फीट लंबे अभिनेता और खिलाड़ी पंजाब के रहने वाले थे।
एक्टिंग में आने से पहले थे एथलीट : एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन अवार्डी भी रहे। खेल के कारण ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल ( BSF) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली।
70 के दशक में मनोरंजन की दुनिया में रखा कदम : ट्रैक और फील्ड स्पोर्ट्स में सफल करियर के बाद, प्रवीण ने 70 के दशक के अंत में मनोरंज की दुनिया में कदम रखा। टाइम्स ऑफ इंडिया के को दिए एक इंटरव्यू में, प्रवीण ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने को याद करते हुए था वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे। उनकी पहली भूमिका रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी थी जिसमें उनका कोई डायलॉग नहीं था।

Related posts

फिल्म ‘तारा’ ने जापान में टोक्यो फिल्म अवार्ड्स में पुरस्कार जीता

Pradesh Samwad Team

अक्षय कुमार ने ‘बेल बॉटम’ के बाद फिर जैकी भगनानी से मिलाया हाथ, साइन की नई फिल्‍म

Pradesh Samwad Team

बीच किनारे क्लो ब्रिज और एडम डेविन ने रचाई शादी, व्हाइट गाउन में BRIDE ने लूटी महफिल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment