Pradesh Samwad
ज़रा हटके

दुल्हन के जोड़े में पहुंची परीक्षा देने, कहा- शादी से जरूरी है शिक्षा


यह दिलचस्प वाकया गुजरात के राजकोट का है। यहां विवाह से पहले लड़की ने अपनी यूनिवर्सिटी की परीक्षा दी, वो भी दुल्हन के जोड़े में। जब वो इस अवतार में परीक्षा हॉल में पहुंची, तो वहां मौजूद अन्य उम्मीदवार उसे देखते रहे गए। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की दुल्हन के जोड़ में अपनी परीक्षा लिखती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिवांगी बगथरिया अंडर ग्रेजुएट (स्नातक) स्टूडेंट हैं। वह सुबह बैचलर ऑफ सोशल वर्क के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने शांति निकेतन कॉलेज पहुंची थी।
शिवांगी ने बताया, जब मेरी शादी की तारीख तय हुई, तो परीक्षा शेड्यूल घोषित नहीं किया गया था। अब मेरी किस्मत ऐसी थी कि शादी की तारीख और सुबह का मुहूर्त मेरी परीक्षा से टकरा गया। हालांकि, शिवांगी ने फैसला किया कि वो अपनी परीक्षा देंगी, जिसका दोनों परिवारों ने भी समर्थन किया।
शिवांगी अपने पति के साथ परीक्षा केंद्र पहुंची थीं। उनके पति ने बताया कि जब हमें पता चला कि शादी और शिवांगी की परीक्षा की तारीख एक ही दिन है, तो पहले हमने सोचा कि शादी कैंसिल कर दें। विचार-विमर्श के बाद फैसला हुआ कि शादी के दिन ही शिवांगी को परीक्षा दिलवाई जाए, भले ही शादी के मुहूर्त को थोड़ा लेट करना पड़े।
जहां बहुत सी लड़कियां खुद से या फिर मजबूरी के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं। ऐसे में शिवांगी ने एक उदाहरण पेश किया है कि दुनिया में आपसे और आपकी शिक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। शिवांगी ने कहा, शिक्षा महिलाओं सहित सभी के लिए जरूरी है। माता-पिता और लड़कियों को शिक्षा को महत्व देना चाहिए।

Related posts

सस्ती सी कोल्ड ड्रिंक के चक्कर में बुरा फंसा बंदा, अब भरेगा ₹36 लाख का जुर्माना

Pradesh Samwad Team

चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक यात्री की बचाई जान. टीटीई ने लिया था ऑपरेशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण

Pradesh Samwad Team

पुजारी रोते हुए ‘लड्डू गोपाल’ को लेकर पहुंचा अस्पताल, नहलाते समय टूट गई थी मूर्ति की बांह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment