Pradesh Samwad
देश विदेश

‘तालिबान ने कुछ अमेरिकियों को बंधक बनाया है’, अमेरिकी सांसद के दावे पर मचा बवाल

‘तालिबान ने कुछ अमेरिकियों को बंधक बनाया है’, अमेरिकी सांसद के दावे पर मचा बवाल

अफगानिस्तान से नाटो फौज की विदाई के 6 दिन बाद अमरिकी सांसद ने सनसनीखेज दावा किया है। अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति में एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्य ने कहा है कि सेना के अफगानिस्तान से वापसी के बाद कुछ अमेरिकी नागरिक हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान विमान में बैठे अमेरिका के इन नागरिकों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दे रहा है।
मजार ए शरीफ में छह अमेरिकी विमान ‘कैद’ : अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के सदस्य माइकल मैक्कॉल ने कहा है कि मजार ए शरीफ हवाई अड्डे पर छह विमान हैं जिनमें अमेरिकी नागरिक और अफगान अनुवादक मौजूद हैं। मैक्कॉल ने कहा कि अभी तालिबान ने उन्हें बंधक बना कर रखा है। सांसद के इस दावे के बाद से अमेरिका में बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया में जो बाइडन एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
तालिबान ने अमेरिका से मांगें रखी? : मजार ए शरीफ हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी ने इसकी पुष्टि की है कि अमेरिका द्वारा चार्टर किये गए कई विमान हवाई अड्डे पर मौजूद हैं। तालिबान ने उन्हें उड़ने की अनुमति नहीं दी है और कहा है कि वे यात्रियों के दस्तावेजों की जांच करना चाहते हैं। मैक्कॉल ने “फॉक्स न्यूज संडे” पर कहा कि तालिबान ने मांगें रखी हैं। इसके बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि आने वाले दिनों में तालिबान और मांगें कर सकता है।
अफगानिस्तान पर घर में घिरे बाइडन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और तालिबान के कब्जे के बाद घर में ही घिरे हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार जो बाइडन की खुलेआम आलोचना भी की है। वहीं, विपक्षी रिपब्लिकन सांसदों ने भी बाइडन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अमेरिका के लोग भी तालिबान के कब्जे के बाद बाइडन की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं।

Related posts

अमेरिकी संसद में 14 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय सिख दिवस’ घोषित करने के लिए प्रस्ताव पेश

Pradesh Samwad Team

कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे को तेजी से डेवलप कर रहा चीन, जानें भारत के अंडमान से कितनी है दूरी?

Pradesh Samwad Team

चीन में कोरोना का खौफ, 3 केस मिलने पर ही पूरी तरह लॉकडाउन हुआ एक और शहर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment