Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

तानसेन और कालिदास पुरस्कारों की सम्मान राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगले साल से राष्ट्रीय तानसेन और कालिदास पुरस्कारों की सम्मान राशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित ये पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रसिद्ध कलाकारों को दिये जाते हैं।
चौहान ने रविवार रात को ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की मौजूदगी में 97 वें तानसेन समारोह को संबोधित करते हुए सम्मान निधि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रसिद्ध सितार वादक पंडित कार्तिक कुमार (मुंबई) को वर्ष 2013 और प्रसिद्ध घटम वादक पं. विक्कू विनायकरम को वर्ष 2014 के राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से पुरस्कृत किया। पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये नकद, प्रशस्तिपत्र और शॉल एवं श्रीफल देकर दोनों कलाकारों को सम्मानित किया गया।
चौहान ने कहा कि महान संगीत मनीषी तानसेन की याद में आयोजित होने वाले तानसेन समारोह का शताब्दी समारोह वर्ष 2024 में धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने संस्कृति मंत्री को अभी से इसकी तैयारियां करने के लिये कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तानसेन समारोह की तरह ही प्रदेश सरकार उस दौर के समकालीन संगीतकार बैजू बावरा के सम्मान में भी समारोह का आयोजन करेगी। उन्होंने संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव को समारोह के आयोजन की तिथि सहित योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Related posts

Gioco Mobile, Bonus da Urlo: Come il Black Friday Sta Rivoluzionando l’iGaming per i Nuovi Giocatori

3 Expert Tips för att vinna stora jackpottar i No Account Casino under julen

Calculateur de coût réel : comment les jeux en direct avec croupiers transparents aident à maîtriser les dépenses dans les casinos en ligne

Leave a Comment