Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘तलवार के बल पर TMC में शामिल किए जा रहे नेता, इस्लाम भी देश में इसी तरह आया’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप


पश्चिम बंगाल उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तलवार के बल पर दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। टीएमसी की तुलना उन्होंने इस्लाम करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि देश में इस्लाम भी इसी तरह आया था।
विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार विपक्ष, खासकर बीजेपी नेताओं पर झूठे मुकदमे लाद रही है। बंगाल के हमारे सांसद अर्जुन सिंह पर 120 मुकदमे कर दिए हैं। इनमें हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मामले हैं। टीएमसी ने हमारे एक प्रचारक महोदय को भी उलझा दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि जब सरकार विपक्ष की हत्या पर तूल जाती है तो आदमी कैसे जी पाएगा। जो लोग तृणमूल में जा रहे हैं वे तलवार के बल पर जा रहे हैं। इस्लाम भी देश में इसी तरह आया था। मुझे लगता है कि ये दोनों घटनाएं एक जैसी हैं।

Related posts

Campioni di Three Card Poker: come le promozioni estive e i programmi fedeltà trasformano il tavolo in una fonte di guadagno

Strategia Vincenti per i Tornei di Roulette Online nel 2024: Guida Pratica per Iniziare l’Anno al Top

L’économie des casinos virtuels : comment les free‑spins redéfinissent le modèle VR

Leave a Comment