Pradesh Samwad
देश विदेश

टेक्सास के स्कूल में फायरिंग की घटना पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन : ‘अब एक्शन लेने का समय’

टेक्सास स्थित प्राथमिक स्कूल में मासूम बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग (Firing in Texas School) के मामले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। जो भी इस वारदात के बारे में सुन रहा उसे इस पर भरोसा नहीं हो रही। कैसे 18 साल के एक हमलावर ने स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग (America School Firing Many students Death) की और 18 बच्चों समेत 21 लोगों की जान ले ली। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख जताया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब एक्शन लेने का समय है। हमें उन लोगों को बताने की जरूरत है जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे।
मासूमों की मौत पर बाइडेन ने जताया दुख : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टेक्सास के प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख तो जताया ही साथ ही कार्रवाई की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब तक ‘गन-लॉबी’ के लिए खड़े होंगे और इसके खिलाफ क्या कर सकते हैं? जो माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे, उनके बारे में सोचने की जरुरत है।
हम उन्हें माफ नहीं करेंगे, बोले अमेरिकी राष्ट्रपति : अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब एक्शन लेने का समय है। हमें उन लोगों को बताने की जरूरत है जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट से बात की। उनसे स्कूल में हुई घटना की जानकारी ली, साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
टेक्सास के स्कूल में हमले के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित : वहीं टेक्सास में हुए हमले के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय झंडे को आधा झुका दिया गया है। राष्ट्रपति बाइडेन के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों पर झंडों को आधा झुकाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर शख्स स्कूल का ही पुराना छात्र बताया जा रहा। घटना सैन एंटोनियो के 80 किमी (50 मील) पश्चिम में एक छोटे से इलाके उवाल्डे की है। हमलावर शख्स ने वारदात से पहले अपनी गाड़ी स्कूल के बाहर ही छोड़ दी। फिर स्कूल में घुसने के साथ ही बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Related posts

आतंकवाद पर मासूम बना पाकिस्तान, LoC पर आतंकियों की घुसपैठ के आरोपों पर दी ये सफाई

Pradesh Samwad Team

मशीन गन, मोर्टार… किले में बदली पंजशीर घाटी, तालिबान से निपटने को डटे 9 हजार जवान

Pradesh Samwad Team

कोरोना से पोलैंड में एक दिन में 775 मरीजों की मौत, भारत में भी पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment