Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज जन्मदिन है। एमपी में उनके जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, तमाम लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पीएम मोदी को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई संदेश के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन कर रहे हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी के बर्थडे पर लिखा है कि देश के प्रति सदैव समर्पित, हर वर्ग की उन्नति के लिए संकल्पित, राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक फैसलों के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, राष्ट्रनायक आदरणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
बधाई संदेश के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो तस्वीर शेयर की है, वह मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान की है। पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अपने नए साथियों से मुलाकात की थी। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनसे मिले थे। पीएम ने उनसे बात भी की थी। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया था।
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से आने के करीब एक साल बाद केंद्र में मंत्री बने हैं। इसके बाद एमपी को उन्हें कई सौगातें दी हैं। साथ ही प्रदेश के छोटे शहरों से भी देश के बड़े जगहों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की है। एयरपोर्टों के विस्तार के लिए भी संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री बनने के बाद पत्र लिखा है।

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1438705648976285698/photo/1

Related posts

Jak iGaming zaručuje férovost slotů – průvodce pro začátečníky

आज से आसमान में छाएंगे बादल, गरज चमक के साथ होगी बारिश, ओले भी गिरेंगे

Pradesh Samwad Team

फर्जी मार्कशीट मामले में BJP MLA इंद्र प्रताप तिवारी को 5 साल की सजा, एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment